ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

आइपीएल पर सट्टा खिला रहे चार पकड़े

टीकमगढ़ । शहर में क्रिकेट का आनलाइन सट्टा खिलाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। सट्टे बाजों पर लगाम कसने को लेकर पुलिस भी धरपकड़ कर रही है। इसी बीच अब आइपीएल क्रिकेट आनलाइन सट्टा खिलाते व खेलते पाए जाने पर चार व्यक्तियों को शहर के ढोंगा मैदान से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनके मोबाइल में भी लाखों रुपये का लेखा-जोखा मिला है। इस दौरान पुलिस ने नकदी सहित कुल 22 लाख 54 हजार रुपये का मशरुका जब्त करने की कार्रवाई की है। इसमें सट्टेबाजों से एक कार भी जब्त की है। साइबर सेल की टीम अब इन सट्टेबाजों का कनेक्शन भी खोज रही है, जिसमें एक बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है।

पुलिस लगातार कर रही है सटोरियों पर कार्रवाई

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी सटोरियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई को लेकर निर्देशित कर रहे हैं। इस दौरान थाना क्षेत्रों में कई बार रात के समय पहुंच रहे हैं, जिससे थाना प्रभारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच अब सिटी कोतवाली थाना पुलिस और मोहनगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से सट्टा को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ढोंगा मैदान टीकमगढ़ में एक सफेद रंग की ब्रेजा कार में चार लोग बैठकर मोबाइल से आइपीएल का आनलाइन क्रिकेट सट्टा खेल रहे हैं। इस सूचना के बाद ही पुलिस सक्रिय हुई और ढोंगा मैदान पर खड़ी ब्रेजा कार की घेराबंदी कर कार को चेक किया, जिसमें चार लोग बैठे हुए पाए गए, जो अपने मोबाइलों से क्रिकेट आनलाइन आपीएल सट्टा खेल रहे थे। इस बीच आरोपितों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिसबल देखकर वह भागने में असफल हुए।

मोबाइल में मिला लेखा-जोखा

पुलिस ने जैसे ही घेराबंदी की, तो तत्काल ही मोबाइलों को जब्त किया। इस दौरान नितिन उर्फ अब्बू यादव पुत्र स्वामी प्रसाद यादव उम्र 32 साल निवासी रानीपुरा थाना मोहनगढ़, प्रकाश यादव पुत्र मोतीलाल यादव उम्र 35 साल निवासी पुरानी टेहरी टीकमगढ़, दीपेंद्र यादव पुत्र महेंद्र यादव उम्र 22 साल निवासी पहाड़ी तिलवारन एवं फिरोज उर्फ असीम खान पुत्र असलम खान उम्र 21 साल निवासी मस्जिद के सामने मोहनगढ़ का होना बताया। चारों के मोबाइल चेक करने पर पाया गया कि चारों व्यक्तियों के मोबाइलों से आनलाइन आइपीएल क्रिकेट सट्टा की वेबसाइट पर क्रिकेट सट्टा खेला जा रहा था एवं अन्य व्यक्तियों को क्रिकेट सट्टा की आइडी पासवर्ड वाट्सएप के माध्यम से वितरित की जा रही थी। साथ ही चारों व्यक्तियों को चेक करने पर नकद छह हजार रुपये मिले, जिसे जब्त किया गया।

साइबर सेल में खुला राज

चारों आरोपितों के मोबाइल जब्त कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर साइबर सेल टीकमगढ़ में ले जाया गया। पूछताछ एवं मोबाइल चेक करने पर पाया गया कि आरोपितों द्वारा आइपीएल आनलाइन क्रिकेट सट्टा पिछले कई दिनों से लगातार खेला एवं खिलाया जा रहा था, जिसका लेनदेन व्यक्तियों द्वारा अपने फोन पे के माध्यम से किया जा रहा था। इसकी जानकारी साइबर सेल द्वारा फोन पे एवं संबंधित बैंक से प्राप्त की गई, इसमें नितिन उर्फ अब्बू यादव के बैंक खाते में कुल लगभग 7.5 लाख रुपये आइपीएल आनलाइन क्रिकेट सट्टा खेले जाने के लिए ट्रांजेक्शन होना पाया गया। जबकि फिरोज के फोन पे एवं बैंक खातों की जानकारी से पाया गया कि खाते में 39700 का ट्रांजेक्शन आइपीएल सट्टा खेले जाने के लिए किया गया है। इन खातों को पुलिस ने सीज करवा दिया है।

सट्टा की कमाई से खरीदी कार

नितिन यादव से पूछताछ की गई की आइपीएल सट्टे की जानकारी एवं आइडी किसने दी है, तो उसने बताया कि विक्की उर्फ आदित्य तिवारी टीकमगढ़ से आइपीएल सट्टा की एजेंट आइडी खरीदी थी और अन्य लोगों को भी आइडी कमीशन पर आदित्य तिवारी से लेकर बिकवाई थी। इसके अलावा अन्य व्यक्तियों के नाम बताए, जो आइपीएल क्रिकेट का आनलाइन सट्टा संचालित करते एवं खेलते हैं, जिनकी धरपकड़ जारी है। पुलिस के अनुसार अब्बू उर्फ नितिन यादव ने बताया कि उसकी ब्रेजा कार भी आइपीएल आनलाइन क्रिकेट सट्टा से कमाए रुपयों से खरीदी है, जिसे अब पुलिस ने जब्त कर लिया है। चारों व्यक्तियों के मोबाइल जब्त कर थाना कोतवाली में पांच नामजद एवं अन्य 10 से 15 व्यक्तियों पर मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button