ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

बोरवेल में गिरे दस वर्ष के बच्चे को ग्रामीणों ने सूझ बूझ से सुरक्षित निकाला

सिलवानी। रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम भानपुर में सोमवार की सुबह हल्केवीर केवट का 10 वर्षीय बालक आशीष केवट गांव के बाहर बोरवेल में गिर गया। बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना के बाद ग्राम में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने रस्सी डालकर बच्चे को ऊपर खींच लिया। बच्चा स्वस्थ है। जानकारी के अनुसार हल्केवीर केवट ग्राम भानपुर अपने गांव से करीब एक किमी दूर खेत में गेहूं की फसल में हार्वेस्टर चलवा रहे थे। वही उनका 10 वर्षीय बालक आशीष केवट काम करते हुए खुले बोरवेल में गिर गया। बताया जाता है कि उक्त बोर करीब सौ फीट गहरा है। बालक करीब 25 नीचे फंस गया था। जिसे ग्रामीणों, सरपंच लाखन सिंह, पप्पू केवट पहुंचे उन्होंने तत्परता से बालक को सूझ बुझ से तत्काल रस्सी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, एसडीओपी राजेश तिवारी, नायब तहसीलदार अनीश धाकड़, चौकी प्रभारी, घटना स्थल पर पहुंचे। बालक से चर्चा की, और ग्रामीणों के साहस और सूझ बुझ की तारीफ की। बालक पूर्ण रूप से स्वस्थ है। एसडीएम ने तत्काल बोरवेल को भरवा दिया है। बच्चे से पूछताछ के बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। प्रशासन ने इसके साथ ही आदेश जारी किए है कि किसी भी स्थान पर बोरवेल का गड्ढा खुला पाया जाता है तो सम्बंधित बोरवेल खनन करने वाले व्यक्ति पर धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button