ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

बर्थडे और एनिवर्सरी ही नहीं अब हाफ ईयर बर्थडे और ब्राइड टू बी केक भी

भोपाल। एक समय था जब जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ पर ही केक काटे जाते थे, फिर सगाई पर केक काटने की परंपरा शुरू हुई। अब यंग जनरेशन केक के साथ खुशी के पल बढ़ा रही है। अब हाफ ईयर बर्डथे और ब्राइड टू बी केक काटने का नया ट्रेंड चल पड़ा है।

वैसे केक को पाश्‍चात्‍य संस्कृति का प्रतीक माना जाता है, लेकिन अब यह अपनों के साथ खुशी बढ़ाने का प्रतीक बन गया है। तरह-तरह की वैरायटी युवाओं को आकर्षित कर रही है, वहीं कस्टम बेस्ड थीम पर भी केक बनने लगे हैं। कोई भी मौका हो, आपको वैसी ही थीम पर केक तैयार मिलेगा। स्टाइलिश केक मेकर अनुष्का नरियानी बताती हैं कि कुछ समय पहले तक सामान्य केक ही बनते थे, अब डिजाइनर केक बनने लगे हैं। बच्चों के लिए अलग, युवाओ के लिए अलग, ग्रेंड पैरेंटस के लिए अलग। न्यू बोर्न बेबी वेलकम केक भी बनने लगे हैं।

हाफ ईयर बर्ड डे केक का नया ट्रेंड

अनुष्का के अनुसार लोग अब खुशी के पल बांटना चाहते हैं। सबसे अधिक खुशी होती है, घर में नया सदस्य आने की। जन्म होते ही नवविवाहित जोड़े मिलकर वेलकम केक काटने लगे हैं। कई परिवार छह माह होने पर बच्चों के साथ हाफ ईयर बर्डडे केक काटने लगे हैं। इसी तरह बच्चों की पसंद के अनुसार केक को आकार दिया जाने लगा है। एवेंजर, फुटबाल थीम पर केक मांगे जा रहे हैं। सगाई पर रोका केक विशेष डिजाइन में पसंद किया जा रहा है। फोर लेयर केक सगाई में आए सभी मेहमानों के साथ परोसा जाता है।

बाइड टू बी और सरप्राइज केक भी

केक के साथ खुशियां बांटने की शुरूआत शादी से पहले ही हो रही है। रिसेप्शन से पहले दुल्हन की मेहंदी रस्म या लेडीज संगीत के बीच ब्राइड टू बी केक काटने की नई परंपरा शुरू हुई है। अनुष्का के अनुसार अब सरप्राइज केक काटने का ट्रेंड भी चल पड़ा है। इसे पिनाटा केक कहा जाता है। यह केक सामान्य से थोड़ा हार्ड होता है। पति या पत्नी एक दूसरे को सरप्राइज देते हैं। केक को छोटी हथोड़ी से काटा जाता है। इसके अंदर से सरप्राइज गिफ्ट निकलता है।

Related Articles

Back to top button