ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

पीएम मोदी ने ली अशोक गहलोत की चुटकी बोले – आपके दोनों हाथ में लड्डू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली से शामिल हुए जबकि रेल मंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक की चुटकी भी ली। पीएम मोदी ने कहा, मैं अशोक गहलोत जी का विशेष रूप से धन्यवाद करना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने इस संकट और राजनीतिक आपाधापी के बीच समय निकाला और इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।

पीएम मोदी ने आगे कहा, अशोक जी के तो दोनों हाथ में लड्डू हैं। रेल मंत्री के साथ ही रेलवे बोर्ड के चेयरमैन भी राजस्थान के हैं।

पीएम ने कहा, मैं अशोक जी का धन्यवाद करना चाहता हूं कि जो काम आजादी के इतने सालों में नहीं हुआ, वो उन्होंने मेरे हाथों करवा दिया। उन्होंने राजस्थान के विकास कार्यों के लिए मुझे पर विश्वास दिखाया है, यही हमारी मित्रता की ताकत है।

बता दें, राजस्थान में सचिन पायलट अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ मुखर हैं। मंगलवार को उन्होंने एक दिन का अनशन किया था। राजस्थान यह पूरी लड़ाई अब दिल्ली पहुंच चुकी हैं। अशोक गहलोत दिल्ली आ रहे हैं, यहां वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

Related Articles

Back to top button