ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

खरगोन के रेणुका माता मेले में मटका कुल्फी खाने से 40 लोग बीमार

खरगोन। खरगोन जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र के राजपुरा और छटलगांव के बीच बुधवार को लगे एक दिवसीय रेणुका माता के मेले मे मटका कुल्फी खाने से करीब 40 लोग फूड पायजनिंग के शिकार हो गए। पेट दर्द के साथ ही उल्टी दस्त की शिकायत के बाद तबाड़तोड़ नागझिरी, राजपुरा, छटलगांव, बडगांव, घट्टी और बलगांव के लोगों को जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया। राजपुरा और छटलगांव के बीच स्थित रेणुका माता मंदिर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है।

16 बच्चे भी हुए बीमार

बताया जा रहा है की बीती रात मटका कुल्फी खाने के बाद देर रात करीब 40 लोग फूड पायजनिंग के शिकार हो गए। जिसमें 16 बच्चे भी शामिल है। दो बच्चों को छोड़कर सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। देर रात एक बजे के बाद सभी मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिह परिहार, मेनगांव टीआई दिनेश कुशवाह सहित प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। मरीज सहित लोगों का कहना है की मटका कुल्फी खाने के बाद लोग फूड पायजनिंग के शिकार हुए।

Related Articles

Back to top button