ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

पाढर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पर लाइनमैन को करंट लगा मौके पर हुई मौत

बैतूल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दक्षिण संभाग के पाढर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली लाइन सुधार रहे लाइनमैन दम्मूलाल धुर्वे उम्र 58 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उड़दन में लखन यादव के खेत के पास बिजली लाइन में फॉल्ट आ गया था। जिसे सुधारने के लिए शुक्रवार शाम करीब पांच बजे लाइनमैन दम्मूलाल ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम कर रहा था ।

इसी दौरान 11 केवी की बिजली आपूर्ति शुरू हो गई और ट्रांसफर पर सुधार कार्य कर रहे लाइनमैन को करंट लग गया। वह ट्रांसफार्मर पर बिजली के तारों में ही चिपक गया।

सूचना मिलने पर बिजली कंपनी के अधिकारी और अमला मौके पर पहुंचा। लाइनमैन के शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया ।

पाढर विद्युत वितरण केंद्र के जेई पंकज सोनी ने बताया कि लाइन पर फाल्ट था और परमिट लेकर लाइन सुधारी जा रही थी । तेज हवा चल रही थी जिसके कारण इंडक्शन से करंट उतरा और घटना घट गई ।

Related Articles

Back to top button