ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

चरित्र पर संदेह को लेकर महिला की पीटकर हत्या आरोपित पति फरार

डिंडौरी। जिले के बजाग थाना के एक गांव में महिला की उसके पति ने ही चरित्र पर संदेह को लेकर मारपीट और फिर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया। आरोपित पति के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी ने अपनी पत्नी को लेकर रिश्तेदारी में गया हुआ था। छह अप्रैल की रात पत्नी से उसका विवाद हो गया और उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपित ने अपनी पत्नी के नाजुक अंग में डंडे से गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे काफी ब्लडिंग हो गई। घटना की जानकारी महिला ने अपनी बहन को दी। महिला का घरेलु इलाज के लिए दवा लेने की बात कह कर उसकी बहन सात अप्रैल को सुबह घर से निकली थी। वापस आने पर संबंधित महिला मृत अवस्था में मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद आरोपित पति फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button