ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

दुबई जाने वाले विमान से पक्षी टकराया दिल्ली हवाई अड्डे पर फुल इमरजेंसी

दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार को फुल इमरजेंसी लगाई गई। इससे कुछ देर हड़कंप की स्थिति रही। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरने के तत्काल बाद एक पक्षी विमान से टकरा गया। इसके बाद विमान को एयरपोर्ट लौटना पड़ रहा है।

यह पूरा घटनाक्रम शनिवार सुबह 10.30 बजे के बाद का है। 10.46 बजे बर्ड हिट की सूचना मिलने पर इमरजेंसी लगाई गई। वहीं 10.49 बजे विमान सुरक्षित लैंड कर गया। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। यह एक कार्गो विमान था।

एविएशन इंडस्ट्री में बर्ड हिट या बर्ड स्ट्राइक बड़ी चिंता है। यह स्थिति विमान में सवार यात्रियों और पायलटों के लिए जानलेवा हो सकती है। भारत में भी ऐसी अप्रत्याशित घटनाओं में वृद्धि हो रही है।

इससे निपटने के लिए हाल ही में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हवाई अड्डे के परिसर के आसपास जानवरों, पक्षियों या किसी भी वन्यजीव गतिविधि की जांच के लिए नियमित गश्त करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। विमानन प्राधिकरण ने हवाईअड्डे के आसपास के क्षेत्र में आवश्यक नियमों को सख्ती से लागू करने का भी अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button