ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

खेल-खेल में चली गोली गुमराह करने को बनाई लूट की कहानी वीडियो प्रसारित

कटनी। कुठला में शुक्रवार की दोपहर युवक को गोली मारकर लूट को अंजाम देने की वारदात सिर्फ फर्जी कहानी निकली। शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने पर्दाफाश कर दिया। दरअसल जिस युवक को पेट में गोली लगी थी, वह किसी अपराधी ने नहीं मारी बल्कि खेल-खेल में सतना में चली थी। पुलिस से छि‍पाने के लिए कूटरचित लूट की कहानी बनाकर गुमराह किया। लेकिन कुठला थाना प्रभारी अरविंद जैन ने गोली की घटना के बाद ही मामले को संदिग्ध बताया था, जो कि बिल्कुल सही साबित हो गया।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रजन ने बताया कि जिस समय युवक काे चचेरे भाई के हाथों गोली लगी उसका वीडियो भी जारी किया गया। वीडियो में स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है कि गौरव उर्फ रितिक पांडेय किस तरह हाथों में देशी पिस्टल घुमा रहा है और इसी दौरान उससे अचानक उससे गोली चल जाती है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को शाम गौरव उर्फ रितिक पांडेय पिता नागेंद्र पांडेय 21 वर्ष निवासी डाक्टर नेमा के मकान के पीछे पुरैनी थाना कुठला जिला कटनी द्वारा एमजीएम अस्पताल कचेहरी चौराहा कटनी में पेट में गोली लगने से घायल हुए साथी सूरज पांडेय पिता भीम पांडेय 21 वर्ष निवासी भैरवनाथ ट्रांसपोर्ट झुकेही थाना अमदरा जिला सतना को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। कुठला सहायक उप निरीक्षक तीरथ प्रसाद तेकाम ने बयान लिया। गौरव ने बयान दिया था कि वह झुकेही से गौरव उर्फ रितिक पांडेय के साथ मोटर साइकिल जा रहा था, तभी नकाबपोश युवकों ने उस नकदी छीनने को लेकर गोली मारी थी। इसके बाद कुठला पुलिस ने वारदात वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीम बनाकर बारीकी से जांच की और रितेक पांडेय से कराई पूछताछ करने पर अपराध स्‍वीकार लिया।

ट्रांसपोर्ट में करता था काम

पुलिस को रितिक पांडेय ने बताया कि वह और सूरज पांडेय झुकेही जिला सतना के भैरवनाथ ट्रांसपोर्ट में चाचा अशोक पांडेय के पास काम करते हैं, जो शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे ट्रांसपोर्ट के आफिस में था। घटना के बाद उसने झुकेही में पिस्टल को छिपा दिया और सीसीटीवी का डीवीआर बाक्स भी छिपा दिया। इसके बाद उसने सूरज को कटनी के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जांच के दौरान देशी पिस्टल ओर सीसीटीवी का डीवीआर बाक्स जब्त कर घटना का पर्दाफाश कर दिया है।

घायल युवक का हुआ आपरेशन

गोली लगने से घायल युवक सूरज का आपरेशन किया गया है। आपरेशन के बाद उसकी गोली निकाल दी गई है। चूकिं घटना सतना जिले के अमदरा थाना की है। इसलिए मामले की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट थाना अमदरा को भेजी गई है।

Related Articles

Back to top button