ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

आंशिक बादल छाए हल्की वर्षा होने के आसार

भोपाल। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके चलते राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कई शहरों में हल्की वर्षा हो रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सिवनी में 11.6, बैतूल में 6.8, खंडवा में 6.8, मलाजखंड में 4.4, उज्जैन में दो, रतलाम में एक, भोपाल में एक, छिंदवाड़ा में 0.2, गुना में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। जबलपुर, नर्मदापुरम में बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में राजस्थान के मध्य भाग में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश के मध्य से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुर्इ है, जो विदर्भ, मराठवाड़ा से लेकर कर्नाटक से होकर जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन दो मौसम प्रणालियों के कारण अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से कुछ नमी आ रही है। इस वजह से राजधानी सहित मध्य प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है। शनिवार-रविवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

उधर, शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। साथ ही यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में एक हिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्‍सियस कम रहा था, लेकिन गुरुवार के अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button