ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

ओंकारेश्वर बांध से अचानक छोड़ा पानी नर्मदा नदी के बीच चट्टान पर फंसे श्रद्धालु

ओंकारेश्वर, खंडवा। ओंकारेश्वर में रविवार सुबह करीब नौ बजे नागर घाट के पास अचानक नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से वहां नहा रहे लोगों में खलबली मच गई। एनएचडीसी द्वारा बिजली उत्पादन के लिए टरबाइन शुरू करने से नर्मदा का जलस्तर बढ़ने लगा। पानी बढ़ता देख लोग घाट की तरफ भागे, इस दौरान नदी के बीच नहा रहे 10 से 12 युवक बाहर आने की बजाय चट्टान पर खड़े हो गए। इसके बाद तेजी से नर्मदा का जलस्तर बढ़ने पर वे वही फंस गए। तत्काल नाविकों और गोताखोरों ने वहां पहुंच कर उनकी मदद की। सूचना मिलते ही मांधाता थाना प्रभारी बलजीतसिंह बिसेन और तहसीलदार उदय मंडलोई ने चट्टान पर फंसे युवकों का रेस्क्यू करवाया।

महाराष्ट्र और इंदौर के युवक

युवकों में छह युवक महाराष्ट्र और पांच युवक इंदौर के बताए जा रहे हैं। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। नर्मदा का जलस्तर अचानक बढ़ने से वहां शोर-शराबा और अफरातफरी मच गई। करीब 20 मिनट तक युवक चट्टान पर फंसे रहे। मांधाता थाना प्रभारी बिसेन ने बताया कि एनएचडीसी द्वारा प्रतिदिन बिजली उत्पादन के लिए टरबाइन चलाकर पानी छोड़ा जाता है। इससे एक निर्धारित सीमा तक नर्मदा का जलस्तर बढ़ता है। टरबाइन शुरू होने के पूर्व सायरन बजाया गया, लेकिन युवकों ने ध्यान नहीं दिया। नागर घाट के नीचे चट्टान पर फंसे सभी युवकों को नाविकों की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया है।किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

अलर्ट करने के लिए सायरन बजाया गया

कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने कहां की रोज की तरह एनएचडीसी द्वारा बिजली उत्पादन के लिए तीन से चार चार टरबाइन सुबह शुरू की गई थी इससे पूर्व लोगों को अलर्ट करने के लिए सायरन बजाया गया। नर्मदा में नहाने वालों को पानी से बाहर आने के लिए लोगों ने कहा लेकिन कुछ युवक नहीं माने। घाट पर मौजूद होमगार्ड के जवानों और नाविकों ने उन्हे पानी से बाहर निकाल लिया। कलेक्टर सिंह ने कहा कि टरबाइन से पानी छोड़ने पर लेवल धीरे-धीरे बढ़ता है। अचानक पानी बढ़ने जैसी कोई बात नहीं है।

Related Articles

Back to top button