ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत, कलेक्टर ने की पुष्टि, रेस्क्यू जारी

इंदौरः  इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। बावड़ी की छत धंसने से 4 लोगों की मौत हो गई। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने ये जानकारी दी है। हांलाकि मृतकों की संख्या में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है। पुलिस ने रस्सी और अन्य माध्यमों से अब तक 17 लोगों को बाहर निकाल लिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

 दरअसल, इंदौर के स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी के मौके पर भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए आए थे। उसी दौरान बावड़ी के ऊपर की छत अचानक ढह गई, जिससे वहां मौजूद लोग कुएं के अंदर गिर गए।

सीएम शिवराज सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुई घटना पर संज्ञान लिया है। शिवराज सिंह ने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर को फोन कर रेस्क्यू अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। सीएम दफ्तर लगातार इंदौर जिला प्रशासन के संपर्क में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button