मध्यप्रदेश
खरगोन जिले में महिला उप सरपंच और पति ने महिला सरपंच और उसके पति को पीटा

खरगोन। खरगोन जिले के झिरन्या ब्लाक की मिटावल ग्राम पंचायत की उप सरपंच और उसके पति की दबंगाई का विडियो वायरल हो रहा है। सरपंच के पति को जूते मारते हुए और महिला सरपंच के साथ मारपीट और गाली गलौच का विडियो वायरल हो रहा है। महिला उप सरपंच कल्पना बाई और पति रितेश पगारे सरपंच दुर्गाबाई के पति टीनूपाल के साथ जूते से मारपीट कर रहे हैं। घटनाक्रम ग्राम पंचायत में सोसायटी के सामने का बताया जा रहा है।
महिला सरपंच को धमकाया
महिला सरपंच दुर्गाबाई इस दौरान गोदी में एक वर्ष का बेटा लेकर खड़ी थी। इस दौरान जमकर महिला सरपंच को धमकाया गया और गाली गलौच के साथ सरपंच पति को जमकर जूते से पीटा। वायरल विडियो के बाद पीड़ित सरपंच दुर्गा बाई पति टीनूपाल ने चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।


