ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

शहडोल में धूमधाम से निकली महावीर स्वामी जी की पालकी यात्रा

शहडोल। सोमवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जैन समाज ने अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। सुबह से देर शाम तक जैनालय में धर्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहा। सुबह सबसे पहले समाज के लोगों ने पार्श्वनाथ जैन मंदिर में श्रीजी का अभिषेक किया इसके बाद आरती पूजा अर्चना का क्रम चला। इसके बाद जैन समाज के अध्यक्ष राजेश सिंघई के नेतृत्व में शोभायात्रा की शुरूआत हुई। सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर साढे बारह बजे तक जन्म कल्याणक उत्सव के तहत नगर में शोभायात्रा निकाली गई।इसका उल्लास जैन समाज के लोगों में नजर आ रहा था। इसके लिए एक सप्ताह पहले से तैयारियां की जा रही थीं जिसके तहत जैन पर्व का यह आयोजन पूरी श्रद्धा विश्वास के साथ संपन्न हुआ। शोभायात्रा में श्रीजी के विग्रह की जगह जगह पूजा की गई और आरती उतारी गई।

अपने अपने द्वार पर तैयार किए थे चौक

जैन समाज के लोगों ने महावीर जयंती को लेकर परिवारों में अच्छी तैयारियां की थीं सोमवार को शहडोल में इस उत्सव काे लेकर भारी उल्लास व उमंग नजर आया।श्रीजी की शोभायात्रा नगर में भ्रमण पर निकली तो महिलाओं ने अपने घरों के सामने चौक बनाकर श्रीजी का स्वागत किया और आरती उतारी। महिलाआें ने खुशी में डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर नृत्य भी किया। शोभायात्रा के पहले शांतिधारा का आयोजन किया गया। जहां जहां से शोभायात्रा गुजरी वहां पर समाज के लोगों ने फूलवर्षा कर स्वागत किया।

वापस जैन मंदिर पहुंचने पर स्वागत

श्रीजी की शोभायात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर पहले नया गांधी चौक पहुंची। यहां से इंदिरा चौक होते हुए वापस स्टेडियम की ओर फिर यहां से कोतवाली होते हुए पंचायती मंदिर परमट फिर दोपहर साढे बारह बजे तक जैन मंदिर में यात्रा का समापन हुआ। दोपहर दो बजे समाज के लोगों के बीच संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरूषों ने आज के दिन की महत्ता बताते हुए विचार प्रस्तुत किए। शाम को दीपक जलाकर भक्तांबर पाठ किया गया। समाज के युवाओं की टोली ने इस पूरे आयोजन का जिम्मा संभाला।सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के लोगों ने इस उत्सव में हिस्सा लिया। आयोजन के चलते जैन समाज की दुकानें दोपहर तक बंद रहीं। कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र सिंह परिहार अपने पुलिस बल के साथ यात्रा में पूरे समय मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button