ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

कोरोना से निपटने के लिए हमीदिया और जेपी अस्पताल पूरी तरह से तैयार

भोपाल। प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार बढोत्तरी देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में भी कोरोना के नौ नए मामले दर्ज किए गए और सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। बढ़ते नए मामलों के चलते सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। इस बीच, तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सोमवार और मंगलवार को मॉकड्रिल की गई है। अस्पतालों में हो रहे माकड्रिल के बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। सोमवार को भोपाल के हमीदिया और जेपी अस्पताल में माकड्रिल की गई। स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, गैस राहत और केंद्र सरकार के हेल्थ इंस्टीट्यूट्स में माकड्रिल हुई। परखा गया कि स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, आइसोलेशन बेड कैपेसिटी, आक्सीजन फैसिलिटी वाले बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर बेड व्यवस्थित हैं कि नहीं। इस दाैरान चिकित्सा शिक्षा विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि कोरोना पर सरकार की पूरी नजर है और इसे लेकर पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है। उन्होने कहा कि कोरोना को लेकर सारी तैयारियां है और फिलहाल स्थिति नियंंत्रण में है। उन्होने कोरोना से निपटने की तैयारियों की समीक्षा भी की। वो हमीदिया अस्पताल में माक ड्रिल में शामिल हुए।

ऐसी है तैयारियां

– जेपी हास्पिटल भोपाल के अधीक्षक डा. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि हम हर तरह से तैयार हैं। 150 चिकित्सक हैं, इससे ज्यादा नर्स हैं। हमारे पास कोविड पेशेंट को ट्रीट करने का एक्सपीरिएंस भी है। 400 से ज्यादा जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर्स हैं। आईसीयू में 50 बेड हैं। 6 बेड का एक अलग से वार्ड भी रेडी है। हम सब मिलकर हालात संभाल लेंगे। लोग घबराएं नहीं, लेकिन सावधानी बरतें।

– हमीदिया अस्पताल भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग पहुंचे। यहां ऑक्सीजन प्लांट की कैपेसिटी 2000 एलपीएम (लीटर पर मिनट) है। 1498 बेड हैं। इनमें से 1045 आक्सीजन सर्पोटेड हैं।

– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार (भोपाल) में 150 लीटर स्टोरेज कैपेसिटी का ऑक्सीजन प्लांट है। आइसोलेशन वार्ड अब जनरल वार्ड में तब्दील हो चुका है। यहां 20 बेड हैं। कोविड पेशेंट को भर्ती करने और इलाज देने के लिए कोई भी जरूरी इंतजाम नहीं दिखे।

Related Articles

Back to top button