ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

दुल्हन को लुभा रहे डिजाइनर ब्राइडल लहंगे युवतियों में हेवी ब्लाउज रेडीमेड साड़ी का क्रेज

 भोपाल। बालीवुड अभिनेत्रियों के लिए डिजाइन किए गए लहंगे अब कपड़ा बाजार में भी धूम मचा रहे हैं। इन दिनों डिजाइनर ब्राइडल लहंगे की धूम मची है। हर दुल्हन अपने खास दिन को यादगार बनाने के लिए विशेष प्रकार का लहंगा पहनना चाहती है। कपड़ा बाजार में 10 हजार से एक लाख रूपये तक के लहंगों की मांग है। रिसेप्शन में शामिल हो रही युवतियां हैवी ब्लाउज रेडीमेड साड़ी पहनना पसंद करती हैं। रेडी टू वियर होने के कारण इस साड़ी का क्रेज तेजी से ब़ढ़ रहा है।

थोक कपड़ा कारोबार के लिए प्रदेश भर में प्रसिद्ध बैरागढ़ के कपड़ा बाजार में अक्षय तृतीया के साथ ही वेडिंग सीजन की रौनक नजर आने लगी है। मांगलिक सीजन के लिए व्यापारियों ने नया स्टाक किया है। पिछले कुछ समय से बैरागढ़ में बड़ी थोक दुकानों के अलावा फुटकर शो रूम भी खुल गए हैं। सामान्य कपड़ों के अलावा वेडिंग स्पेशल लहंगे, साड़ियां एवं ड्रेस मटेरियल पसंद करने युवतियां स्वजनों के साथ पहुंच रही है।

गर्लिश और हैंडवर्क लहंगों की मांग

बाजार में वैवाहिक साड़ियों का नया कलेक्शन पहुंचा है। बनारसी, सिल्क, कांजीवरम, नेट की साड़ियों की अच्छी मांग है। व्यापारियों के मुताबिक डिजाइनर लहंगे, वेलवेट-जरी लहंगे, ड्रेस मटेरियल, कुर्ती, लेगिंग की भी अच्छी बिक्री हो रही है। थोक कपड़ा व्यापारी मनोज जनियानी के अनुसार ओरगंजा फ्रेब्रिक बाजार का नया ट्रेंड है। फिल्म अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने रिसेप्शन में डिजाइनर लहंगा पहना था उस तरह के लहंगे मांगे जा रहे हैं।। राजपूताना स्टाइल भी ट्रेंड में है। थोक व्यापारी सुरेश मंगतानी के अनुसार फैंसी लहंगे दिल्ली, मुंबई एवं कोलकात्ता से मंगाए जाते हैं। साधारण लहंगे दो हजार में भी उपलब्ध है।

खास दिन के लिए खास लहंगा

इन दिनों युवतियां अपने खास दिन को यादगार बनाने के लिए अपनी पसंद के अनुसार लहंगे डिजाइन करा रही हैं। व्यापारियों के मुताबिक लहंगे पर किया गया वर्क उसे महंगा बना देता है। मोती, जरकन, स्टाइलिश नेट, हैंडवर्क एवं हैवी ब्लाउज यंग जनरेशन की पसंद बनी हुइ है। ऐसे लहंगे दिल्ली एवं मुंबई से डिजाइन कराए जा रहे हैं। कुछ समय पहले तक हल्के एवं पेस्टल रंग पसंद किए जा रहे थे। अब डार्क डिजाइन पसंद की जा रही है। फैशन फोटोग्राफर माइक मनवानी कहते हैं कियुवतियां अब बालीवुड थीम एवं इंस्टाग्राम ट्रेंड डिजाइन पर फोकस कर रही हैं।

फैशन डिजाइनर की सलाह जरूरी

वेडिंग रिसेप्शन के दिन दुल्हन के साथ दूल्हा कौन सी ड्रेस पहनेगा इसका निर्णय अब फैशन डिजाइनर की सलाह पर किया जा रहा है। दुल्हन विशेष ब्राइडल लहंगा पहनेगी तो दूल्हा विशेष शेरवानी पहनेंगे या फिर ट्रेडिशनल ड्रेस इसकी मैचिंग फैशन डिजाइनर ही कर रहे हैं। इसी आधार पर रिसेप्शन से कुछ समय पहले दोनों के कपड़े डिजाइन किए जा रहे हैं।

वर्क किए हुए लहंगे पहली पसंद

बाजार में वर्क किए हुए ब्राइडल लहंगों की मांग सबसे अधिक है। थोक बाजार में यह लहंगे कम दाम पर मिल जाते हैं इसलिए लोग बैरागढ़ से खरीदी करना पसंद करते हैं। पर्ल्स, मोती, जरदौजी किए गए लहंगे एवं हैवी ब्लाउज साड़ी इस समय सबसे अधिक मांगी जा रही है।

– मनोज जनियानी, थोक कपड़ा व्यापारी

समय के साथ बदल गया ट्रेंड

रिसेप्शन में सबसे अलग दिखने की चाह के कारण युवतियां स्टाइलिश लहंगे पसंद कर रही हैं। बेसिक डिजाइन पर वर्क करने के बाद यह और अच्छे लगते हैं। वेडिंग सेट एवं ब्राइडल लहंगे की मांग बनी हुई है। वेलवेट, बाइट एवं गर्लिश लहंगा ट्रेंड में है।

– सुरेश मंगतानी, थोक कपड़ा व्यापारी

लहंगे के साथ शरारा भी पसंद

रिसेप्शन के लिए युवतियां ट्रेडिशनल लहंगे के बजाय ब्राइडल डिजाइनर लहंगे डिजाइन कर रही हैं। शरारा और रेडी टू वियर साड़ी का क्रेज भी बढ़ रहा है। पहनने में आसान होने के कारण इसे पसंद किया जा रहा था। अंब्रेला एवं केन-केन डिजाइन इस ट्रेंड में है।

– वंशिका रायचंदानी, फैशन डिजाइनर

Related Articles

Back to top button