ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

चोरी की बाइक से बैंक में सोना लूटने आए थे बदमाश

भोपाल। पिपलानी के इंद्रपुरी में निजी फाइनेंस कंपनी में सोना लूटने की नाकाम कोशिश करने वाले बदमाश चोरी की बाइक से पहुंचे थे। घटना के छह दिन बाद पुलिस की जांच में अब तक यही बात सामने आई है, साथ ही यह पता चला है कि आरोपित उसी बाइक से सीहोर की ओर भागे थे। आरोपितों तक पहुंचने के लिए पुलिस की 14 पुलिस टीमें लगी हैं। एडीसीपी, अवधेश गोस्वामी ने बताया कि अब तक की जांच में चोरी की बाइक में आरोपितों के पहुंचने का पता चला है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या है मामला

मालूम हो कि कि पिपलानी के इंद्रपुरी में पांच अप्रैल को निजी गोल्ड फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में चार बदमाश हथियार लेकर घुस गए थे। आरोपितों ने सभी कर्मचारियों को बंदूक के की नोक पर बंधक बनाकर बैंक में रखा पांच करोड़ का सोना लूटने की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते बैंक के मैनेजर बैंक का सुरक्षा साइरन बजा दिया था, जिसके बाद वे भाग निकले थे।

जांच में ये भी आया सामने

ऐसा बताया जाता है कि आरोपित चोरी की बाइक लेकर सीहोर से भोपाल आए थे, और बाइक से ही सीहोर पहुंचे। उसके बाद वे ट्रेन से फरार हो गए थे। बता दें कि आरोपित की पहचान यूपी के बदमाशों के रूप में हुई है, वे वह बीस दिन से सीहोर में रहकर बैंक में लूट की कोशिश के लिए रैकी कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button