ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

गबन कांड में गिरफ्तार जेल अधीक्षक उषा राज की बेटी को देवास जेल भेजा

उज्जैन। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों से 13.50 करोड़ रुपये के गबन के मामले में गिरफ्तार जेल अधीक्षक उषा राज की पुत्री का बुधवार को रिमांड खत्म हो गया। कोर्ट ने उसे देवास जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए। पुलिस ने उसकी सहेली के इंदौर स्थित घर से 32 लाख रुपये कीमत के हीरे, सोने व चांदी के जेवरात जब्त किए थे।

बता दें कि केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के 68 कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों से जेल के सहायक लेखा अधिकारी रिपुदमनसिंह, धर्मेंद्र लोधी, शैलेंद्रसिंह सिकरवार ने 13.50 करोड़ रुपये का गबन किया था। रिपुदमन ने जेल अधीक्षक उषा राज के आइडी व पासवर्ड का उपयोग कर गबन कांड को अंजाम दिया था।

पुलिस मामले में अब तक जेल अधीक्षक उषा राज, रिपुदमन, शैलेंद्र तथा जगदीश परमार, सटोरिए रोहित चौरसिया, रिंकू मांदरे, हरीश गेहलोत, धर्मेंद्र उर्फ रामजाने व फूल कारोबारी शुभम कोरी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सोमवार को पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज की पुत्री उत्कर्षणी को भोपाल से गिरफ्तार किया था।

मंगलवार को पुलिस उसे लेकर इंदौर पहुंची थी। यहां उसकी सहेली के घर से एक सूटकेस बरामद किया है। इसमें आधा किलो सोने के व हीरे के आभूषण, करीब चार किलो चांदी के बर्तन व जेवरात तथा 35 हजार रुपये बरामद किए थे। बुधवार को पुलिस रिमांड खत्म होने पर उसे कोर्ट में पेश किया था। यहां उसने उज्जैन के किसी जेल में न भेजने की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने उसे देवास जेल भेजने के आदेश जार कर दिए।

ये आरोपित अब भी फरार

पुलिस को गबन कांड के मामले में फरार जेल प्रहरी धर्मेंद्र लोधी, सटोरिए सुशील परमार, पिंटू तोमर, अमित मीणा, ललित मंगेश की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button