ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

सड़क दुर्घटना में मृतक के स्वजन को मिलेगी 8.19 लाख की क्षतिपूर्ति

ग्वालियर। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने सड़क दुर्घटना में मृतक के स्वजनों को आठ लाख 19 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति दिए जाने का आदेश दिया है। दरअसल 26 मार्च 2021 को मालती भदौरिया खेरिया गांव के मोड पर मालती पोरसा जाने के लिए खड़ी थी। उसे लाल रंगे के ट्रैक्टर ने तेज गति से आते हुए टक्कर मार दी और उनको गंभीर चोटे आने से मौत हो गई।

पुलिस ने कर लिया था केस दर्ज

पुलिस थाना पोरसा में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसी के साथ अपने स्तर पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी थी। मौके के गवाहों के बयान लिए गए। इसी दौरान मालती के पति कोमल व बच्चों ने बीमा कंपनी पर क्षतिपूर्ति के लिए 63 लाख रुपये का दावा पेश किया । पति ने अपने बयानों में बताया कि मालती सिलाई का काम करती थी। हर महीने 15 हजार रुपये कमाती थी। उसके आ​र्थिक हालात ठीक है। इसलिए उसे 63 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दी जाए। प्रतिवादियों ने इस दावे को विरोध किया। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया। कोर्ट ने आठ लाख 19 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति दिए जाने का आदेश दिया है। जो फरियादी को जल्द मिल जाएंगे।

Related Articles

Back to top button