ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

सूरज ढलने के पहले राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज करवाऊंगा शिकायत

बालाघाट। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दोनों की सदनों में बहुमत से बिल पास का धारा 370 को हटाकर कश्मीर को देश का अभिन्न हिस्सा बनाकर आंतकवाद को रोका, लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कहते हैं कि उनकी सरकार बनेगी तो वे कश्मीर में धारा 370 को फिर से लागू करेंगे जो कि देश के विरुद्ध बोले जानी वाली भाषा है। ऐसी भाषा का उपयोग करने वाले राहुल गांधी को देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है उनके विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का अपराध दर्ज कर उनकी नागरिकता समाप्त कर देनी चाहिए। मैं स्वयं गुरुवार काे सूरज ढलने से पहले उनके विरुद्ध शिकायत करवाऊंगा। ये बातें गुरुवार को स्थानीय शीतल पैलेस होटल में आयोजित वार्ता के दौरान मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने कही हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कश्मीर में फिर से धारा 370 काे लागू करने की बात कहकर कश्मीर को भारत से अलग कर पाकिस्तान के हवाले कर आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे व्यक्ति को देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

प्रधानमंत्री दिया संविधान के निर्माता को सम्मान, पूर्व प्रधानमंत्री ने किया उल्लघंन

वार्ता के दौरान आयोग अध्यक्ष ने कहा कि देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की जन्म जयंती 14 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर राष्ट्रीय पर्व के रुप में मनाने का कार्य किया है। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सिर्फ अपने एक साल के कार्यकाल को बढ़ाने के लिए न सिर्फ संविधान का उल्लघंन किया था बल्कि देश में आपातकाल घोषित कर देश को जेल खाना बना दिया था। उन्होंने कहा कि ये अंतर है एक राष्ट्रवादी पार्टी में और एक राष्ट्र के विरुद्ध कार्य करने वाली पार्टी में राहुल गांधी भी वहीं भाषा को उपयोग वर्तमान समय में कर रहे है जो पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान किया था।

Related Articles

Back to top button