ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

कापी-किताब खरीदने के लिए बना रहे थे दबाव प्रशासन ने दुकान सील की

भोपाल। संत हिरदाराम नगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में अध्‍ययनरत बच्‍चों के अभिभावकों की शिकायत पर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यहां की एक दुकान को सील कर दिया है। अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि स्कूल की किताबें केवल इसी दुकान पर मिल रही हैं। स्कूल प्रबंधन भी इसी दुकान से काफी किताबें लेने का दबाव बना रहा है।

गौरतलब है कि नवागत जिला कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश के बाद जिला प्रशासन स्‍कूलों की मनमानी के खिलाफ सख्त हो गया है। गुरुवार को बैरागढ़ एसडीएम मनोज उपाध्याय की अगुआई में टीम बैरागढ़ स्‍थित शंकर बुक डिपो पर पहुंची और छानबीन की। उन्‍होंने बताया कि ऐसी शिकायतें हैं कि यहां एक प्राइवेट स्कूल की किताबें बिक रही हैं। कृष्णा प्लाजा शापिंग कांप्‍लेक्स के अंदर शंकर बुक डिपो के नाम से यह अस्थाई दुकान खोली गई थी। अभिभावकों के अनुसार यह दुकान केवल एक माह के लिए खोली गई। जांच के बाद उन्‍होंने दुकान को सील कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने इस संबंध में एफआइआर कराने की तैयारी भी की है। अधिकारी बैरागढ़ थाने पर पहुंच गए हैं एसडीएम मनोज उपाध्याय ने दुकान सील करने की पुष्टि की है।

बता दें कि प्रशासन निजी स्‍कूलों की मनमानी के खिलाफ लगातार मुहिम चला रहा है। इसी सिलसिले में दो दिन पहले पोद्दार स्‍कूल के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए एफआइआर दर्ज की गई थी।

Related Articles

Back to top button