ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

इंदौर जिले में लाड़ली बहना योजना में दो लाख महिलाओं ने जमा किए आवेदन

इंदौर। इंदौर जिले में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में क्रियान्वयन किया जा रहा है। 25 मार्च से जिले में आवेदन जमा करने का सिलसिला प्रारंभ हुआ था। अब दो लाख महिलाएं योजना के लिए आवेदन जमा कर चुकी है। जिले में सबसे ज्यादा आवेदन नगर निगम क्षेत्र में जमा हुए हैं। प्रत्येक गांव औ वार्ड में 30 अप्रैल तक शिविर लगाकर महिलाओं के आवेदन फॉर्म जमा किए जाएंगे।

लाडली बहना योजना के पात्र महिलाओं को आवेदन फॉर्म भरने में परेशानी से बचाने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय के अनुसार जिले में 25 मार्च से आवेदन-पत्र जमा करने का कार्य प्रारंभ किया गया है। इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक 71 हजार 293 महिलाओं ने अपने आवेदन जमा किए हैं। जिले की आठों नगर परिषदों में 17 हजार 108 तथा इंदौर नगर निगम क्षेत्र में एक लाख 8 हजार 430 महिलाएं आवेदन जमा हुए हैं।

कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे ऐसी व्यवस्था बनाए रखें जिससे कि किसी भी महिला को आवेदन-पत्र जमा करने में दिक्कत नहीं आए। जिले में महिलाओं के समग्र आईडी को आधार से लिंक करने तथा बैंक खातों को आधार से लिंक कर उनकी केवाईसी कर सक्रिय करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यह कार्य अभियान चलाकर किया जा रहा है। बैंकों में सिंगल विंडो व्यवस्था की गई है।

देपालपुर जनपद पंचायत में सबसे ज्यादा आवेदन

जिले की देपालपुर जनपद पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र में 19617 आवेदन जमा हुए हैं। इंदौर जनपद पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र में 17355, महू जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में 17208 तथा सांवेर जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में 17113 आवेदन जमा हो चुके हैं। इसी तरह नगर परिषद बेटमा में 1361, केंट बोर्ड महू में 1934, देपालपुर में 2085, गौतमपुरा में 2062, हातोद में 1383, मानपुर में 660, महू गांव में 2744, राऊ में 2378 तथा नगर परिषद सांवेर में 2501 महिलाओं द्वारा आवेदन किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button