ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

पथरिया के सीतानगर में नकल कराने के लिए 5000 की रिश्वत लेते शिक्षक गिरफ्तार, देखें वीडियो

 दमोह जिले के पथरिया तहसील अंतर्गत ग्राम सीतानगर में एक जन शिक्षक को बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के नाम पर 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त डीएसपी ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त डीएसपी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि पथरिया तहसील अंतर्गत पुलिस चौकी नरसिंहगढ़ के तहत रामू पुत्र नन्हे भाई रैकवार द्वारा लोकायुक्त में शिकायत की गई थी कि जन शिक्षा केंद्र नरसिंहगढ़ में पदस्थ जन शिक्षक घनश्याम अहिरवार पुत्र पन्नालाल अहिरवार निवासी देवलाई थाना पथरिया द्वारा उसकी बेटी को बोर्ड परीक्षा में नकल करवाने के एवज में सात हजार रुपये की राशि की मांग की थी। जिसमें पहली किस्त के रूप में 2 हजार रुपये जन शिक्षक पूर्व में ले चुका था।

शेष पांच हजार रुपये की राशि शुक्रवार को देने की बात हुई थी। जिसके तहत आवेदक की शिकायत पर लोकायुक्त सागर की टीम द्वारा सीता नगर के समीप जन शिक्षक घनश्याम अहिरवार को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोकायुक्त की टीम में डीएसपी प्रफुल्ल श्रीवास्तव,राजेश खेडे, निरीक्षक बीएम द्विवेदी, आशुतोष व्यास अजय क्षेत्रीय सुरेंद्र सिंह संजीव अग्निहोत्री संतोष गोस्वामी आदि प्रमुख रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button