ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

बालाघाट-जबलपुर रेलवे ट्रैक पर जंगली सूअर की कटकर मौत

बालाघाट,चरेगांव। बालाघाट-जबलपुर रेलवे ट्रैक पर नर जंगली सूअर उम्र चार वर्ष की ट्रेन से टकराकर शनिवार की रात्रि मौत हो गई। रविवार को जंगल महुआ बीनने जाने वाले ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग ने पहुंचकर शव बरामद किया। घटना वन परिक्षेत्र दक्षिण लामता सामान्य अंतर्गत मगरदर्रा के जंगल की है।

जानकारी के अनुसार दक्षिण लामता सामान्य और उत्तर लामता सामान्य ये दोनों वन परिक्षेत्र कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के कारीडोर से जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं सिवनी पेंच से भी सीमावर्ती बीट जुड़ी है। जिससे बाघ, तेंदुए, जंगली सूअर, नील गाय, सांभर, हिरण सहित अन्य वन्य प्राणी बहुतायत हैं। जो विचरण करते हुए सड़क और रेलवे ट्रैक तक पहुंच जाते हैं, लेकिन अधिकांश जंगल वाले क्षेत्र से रेलवे ट्रैक होकर गुजरी है। उसके बावजूद ऊंचाई वाली फैंसिंग नहीं लगवाई गई है, जिसके कारण वन्य प्राणियों की ट्रेन से टकराकर मौत हो रही है। इसके पूर्व भी चीतलों की मौत हो चुकी है, पर वन विभाग इस और ध्यान नहीं दे रहा है।

पोस्टमार्टम कराकर किया अंतिम संस्कार

वन विभाग द्वारा नर जंगली सूअर का शव बरामद कर पशु चिकित्सक डाक्टर घनश्याम परते को बुलवाकर पोस्टमार्टम करवाया गया। उसके बाद मगरदर्रा के जंगल में मृत जंगली सूअर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इनका कहना है

मगरदर्रा के जंगल से गुजरी रेलवे ट्रैक में नर जंगली सूअर की ट्रेन से टकराने की वजह से मौत हो गई। जिसका पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

शिवम गिरी गोश्वामी, वन परिक्षेत्र अधिकारी, दक्षिण लामता सामान्य।

Related Articles

Back to top button