ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

CM संगमा के साथ 12 विधायक लेंगे मंत्रिपद की शपथ, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

कोहिमा : मेघालय में एनपीपी नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री सी के संगमा की अगुवाई में गठित गठबंधन सरकार मंगलवार सुबह शपथ ग्रहण करेगी, जबकि नगालैंड में भी एनडीपीपी के नेफ्यू रियो की अगुवाई में बनी सर्वदलीय सरकार आज ही शपथ लेगी। इन दोनों सरकारों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी शामिल है। कोनराड संगमा ने कहा कि एनपीपी को आठ और 11 विधायकों वाले सहयोगी दल यूडीपी को दो, जबकि दो-दो विधायकों वाली भाजपा और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP) को एक-एक मंत्री पद मिलेगा।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोनों पूर्वोत्तर राज्यों की राजधानी में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री बन रहे 72 वर्षीय रियो अपने राज्य में सर्वदलीय सरकार का नेतृत्व करेंगे, जहां कोई विपक्षी दल नहीं होगा। नगालैंड में पहले भी दो बार सर्वदलीय सरकार बन चुकी है, लेकिन दोनों ही मामलों में राजनीतिक दल शांति समझौते के लिए केंद्र सरकार और एनएससीएन (आईएम) के पूर्व विद्रोहियों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता के वास्ते संयुक्त मोर्चा बनाने की कवायद के तहत एकजुट हुए थे।

एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन ने हाल ही में संपन्न नगालैंड चुनाव में राज्य विधानसभा की 60 सीटों में से 37 सीटें जीतीं। मेघालय में एनपीपी नीत गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। गठबंधन को 45 विधायक समर्थन दे रहे हैं, जिनमें भाजपा के दो विधायक भी शामिल हैं। एनपीपी प्रमुख सी के संगमा कैबिनेट के अन्य मंत्रियों के साथ मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनकी पार्टी ने 27 फरवरी को हुए चुनाव में 26 सीटें जीती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button