ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
लाइफ स्टाइल

सेहत का खजाना हैं ये 5 तरह के ग्रीन जूस, कई बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

नई दिल्ली। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए डाइट में तरह-तरह की चीज़ें शामिल करते हैं। इस मौसम में फिट रहने के लिए खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। गर्मी में डिहाइड्रेशन, खाना सही से न पचने जैसी तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में उन चीज़ों को शामिल करें, जिससे आप इस मौसम में होने वाली परेशानियों को मात दे सकें।  आज आपको कुछ खास हरे रंग के जूस के बारे में बताएंगे, जिन्हें पीने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

एलोवेरा का जूस

एलोवेरा जूस में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप कई बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। यह विटामिन-ए, विटामिन-सी, सोडियम, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है। यह शरीर की कई परेशानियों को दूर करने के साथ स्किन के लिए भी गुणकारी माना जाता है। गर्मी में इसे पीने से आप दिनभर ताजगी महसूस कर सकते हैं।

गन्ने का जूस

गर्मियों का सुपर एनर्जी ड्रिंक माना जाता है गन्ने का जूस। यह आपको रिफ्रेश करने के साथ कई रोगों से बचाने में मदद करता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह ग्रीन जूस आपको डिहाइड्रेशन से बचाती है, इसके अलावा यह पाचन तंत्र को बेहतर करने में भी मददगार है।

लौकी का जूस

लौकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसका जूस भी उतना ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी, फॉस्फोरस, आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं। आप अपनी डेली डाइट में लौकी का जूस शामिल कर सकते हैं। इसे पीने से आपको कई परेशानियों से राहत मिल सकती हैं।

करेले का जूस

करेले का टेस्ट जितना कड़वा होता है, यह सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद माना जाता है। करेले का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है। इसे पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में भी मदद मिलती है।

पालक का जूस

गर्मी के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में पालक का जूस भी शामिल कर सकते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट करने के साथ खून की कमी को भी दूर करता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। शहद एक प्राकृतिक चीनी होता है, जिसका ज्यादा सेवन डायबिटीज में नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप डायबिटीज से जूझ रहे हैं, तो शहद का सेवन अपने डॉक्टर से बात किए बिना न करें। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button