ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

गेहूं की खरीदी धीमी होने से किसानों को बैंक कर्ज भरने में आ रही परेशानी

इंदौर। जिले में गेहूं की खरीदी के लिए 97 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर किसान अपनी सुविधा के अनुसार स्टाल बुक कर फसल तुलवा सकता है। सांवेर विधानसभा के शिप्रा खरीदी केंद्र पर किसान नेता पहुंचे और खरीदी में किसानों को होने वाली परेशानियों को जाना। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार की धीमी खरीदी के कारण किसान बैंक का कर्ज नहीं जमा कर पा रहे हैं। साथ ही कई किसानों के यहां शादी-विवाह होने से रुपये कि जरूरत है, लेकिन समय पर रुपये खाते में नहीं आ रहे।

पूर्व जनपद सदस्य एवं किसान नेता हंसराज मंडलोई और पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशवंत केलोदिया के नेतृत्व में कई किसान नेता गेहूं खरीदी केंद्र शिप्रा साइलो का निरीक्षण करने पहुंचे। किसानों को आ रही समस्याओं के संबंध में अन्नदाताओं से चर्चा कर समस्याओं को जाना गया। इसके बाद अधिकारियों से चर्चा कर किसानों कि समस्याओ का निराकरण करने पर चर्चा की गई।

हंसराज मंडलोई ने बताया कि किसानों के स्लॉट कम बुक किए जा रहे हैं, ताकि सरकार को गेहूं कम खरीदना पड़े और इसका सीधा-सीधा लाभ व्यापारियों को मिल सके। इस समय किसानों को पैसे की सख्त जरूरत है। इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक भी किसानों की मर्जी के बगैर उनके गेहूं का पैसा कर्ज में जमा कर रही है। हंसराज मंडलोई ने सरकार से मांग की है कि स्लॉट बुक करने की गति बढ़ाये। ताकि किसानों की फसल जल्द बिक सके।

Related Articles

Back to top button