ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

हिंदू महिलाओं व बच्ची को बेखौफ सरेबाजार पीटा गया सीसीटीवी फुटेज मिले

इंदौर। जवाहर मार्ग पर महिलाओं और बच्ची के साथ ही उनके स्वजनों से दूसरे संप्रदाय के लोगों की ओर से सरेबाजार किए गए हमले और मारपीट की दुस्साहसिक घटना पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में भी दिख गई है। हमलावरों ने बेखौफ होकर डंडा हाथ में लेकर मारपीट की।

एसीपी एसकेएस तोमर के अनुसार, घटना के सीसीटीवी फुटेज में आरोपित बंबई बाजार निवासी अल्ताफ के साथ, छत्रीपुरा निवासी आसिफ भी हाथ में डंडा लेकर पीड़ितों से मारपीट करता दिख रहा है। पुलिस ने मुख्य हमलावर अल्ताफ को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, शनिवार को दूसरे हमलावर आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों हमलावरों को जेल भेज दिया गया। उन पर प्राणघातक हमले की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

गलती से बच्ची का पैर बैनर पर रखा गया था

बता दें कि शुक्रवार को जगजीवनराम नगर (रावजी बाजार) निवासी शिपिका वर्मा बहन नेहा और सात वर्षीय बेटी तनवी के साथ जवाहर मार्ग पर बंबई बाजार में खरीदारी करने गई थीं। इस दौरान सड़क के पास रखे एक बैनर पर बच्ची तनवी का धोखे से पैर रख गया। इस बात से खफा होकर आरोपितों अल्ताफ और आसिफ ने शिपिका, नेहा और तनवी को घेरकर उन पर हमला कर दिया। बचाने पहुंचे शिपिका के पति सचिन वर्मा और उनके साथियों से भी आरोपितों ने मारपीट की। इससे बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बनी।

लापता पुलिसवालों की जांच करेंगे एसीपी

घटनाक्रम बंबई बाजार पुलिस चौकी के सामने हुआ था। चौकी पर पंढरीनाथ थाना के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है। मारपीट के बाद भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं आए। भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि चौकी के पुलिसकर्मी लापता थे। जोन-4 के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने इस मामले में जांच बैठा दी है। डीसीपी के अनुसार, सराफा एसीपी एसकेएस तोमर को जांच के आदेश दिए हैं। जो पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे, उन्होंने सफाई दी कि वो मोहनपुरा स्थित मंदिर गए थे। इस मंदिर में पिछले सप्ताह ही दूसरे संप्रदाय के युवकों ने तोड़फोड़ कर दी थी।

Related Articles

Back to top button