ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

विधानसभा परिसर में डा. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित सीएम शिवराज ने किया अनावरण

भोपाल। विधानसभा परिसर में संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्‍थापित की गई है, जिसका बुधवार को अनावरण किया गया। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका अनावरण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, प्रदेश के गृह एवं संसदीय कार्यमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा सहित कई विधायक मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रतिमा पथ प्रदर्शन करती है। डा. बाबासाहब आंबेडकर हमारे देश के संविधान निर्माता हैं। यदि हम आज मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक के रुप में बैठे हैं तो बाबा साहब के कारण। उन्होंने समतामूलक समाज के निर्माण के लिए काम किया। वह कहा करते थे कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। शिक्षित बन गए तो शेर की तरह दहाड़ोगे। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबासाहब केवल कुछ लोगों के नहीं, बल्कि 130 करोड़ जनता की श्रद्धा के केंद्र हैं।

Related Articles

Back to top button