ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

ट्रक ड्राइवर की हत्या का खुलासा, साथी क्लीनर ने ही उतारा था मौत के घाट

इंदौर: इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में हुई ट्रक ड्राइवर की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए ट्रक के क्लीनर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक क्लीनर ने गाड़ी रोकने की बात पर हुए विवाद के बाद टॉमी मारकर ड्राइवर की हत्या कर दी थी और खुद पर भी हमला कर घटना को अज्ञात कार सवार बदमाशों द्वारा करना बताया था।

मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक ड्राइवर जुल्फिकार की किसी ने हत्या कर दी है। पुलिस ने जब क्लीनर सत्येंद्र सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि बायपास रोड केलोद फाटे पर ट्रक के सामने स्कॉर्पियों गाड़ी खड़ा कर 4 लोग बाहर निकले और डंडों से ड्राइवर और मुझे खूब पीटा और भाग निकले। पिटाई से ड्राइवर की मौत हो गई।

पुलिस को उसके बयान पर शक हुआ और आसपास लगे सीसीटीवी जांचे तब क्लीनर द्वारा बताई गई पूरी कहानी फिल्मी निकली। ट्रक के आगे पीछे कोई भी कार नहीं दिखा। इसके बाद पुलिस ने क्लीनर से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि ट्रक को रोकने की बात पर ड्राइवर जुल्फिकार से उसका विवाद हुआ था। जब जुल्फिकार सो गया तो आरोपी ने ट्रक रोककर सिर पर टामी मारकर उसकी हत्या कर दी और बचने के लिए फिल्मी कहानी बनाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button