ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने की PM मोदी सरकार की तारीफ, कहा- मुझे उनकी ये दो नीतियां अच्छी लगी

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ब्रिटेन दौरे पर पहुंचे हुए जहां उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है वहीं इसके साथ ही पेगासस का भी मुद्दा उठाया। लेकिन वहीं इस बीच राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की।

दरअसल,  कैंब्रिज विश्वविद्यालय में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पीएम मोदी की दो नीतियों की तारीफ की है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं के लिए लाए गईं उज्ज्वला स्कीम और लोगों के बैंक अकाउंट खुलवाना एक अच्छा कदम है।

राहुल गांधी ब्रिटेन की प्रतिष्ठित कैंब्रिज विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या आप मोदी सरकार की उन नीतियों के बारे में बता सकते हैं जो भारत के हित में हैं। इस पर राहुल ने कहा कि मुझे लगता है कि महिलाओं के लिए मुफ्त सिलिंडर देने वाली उज्ज्वला योजना और बैंक खाता खुलवाना अच्छे कदम हैं।

हालांकि इसके अलावा उन्होंने  कई मुद्दों पर सरकार की आलोचना भी की है। राहुल ने कैंब्रिज में कहा कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है। मेरे खिलाफ केस दर्ज हुए हैं।  इसी बीच स्पाई सॉफ्टवेयर पेगासस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरे फोन में भी पेगासस था। मुझसे अफसर बोलते थे कि फोन पर सोच-समझकर बात करें क्योंकि मेरी आवाज रिकॉर्ड हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button