ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍य सचिव राकेश साहनी का निधन, सीएम शि‍वराज ने जताया शोक

भोपाल ।   मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍य सचिव राकेश साहनी का बुधवार को निधन हो गया। 1972 बैच के आइएएस अध‍िकारी राकेश साहनी ने दिल्‍ली में अंतिम सांस ली। मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक जताया है। साहनी लंबे समय से अस्‍वस्‍थ थे। उनका दिल्‍ली में उपचार चल रहा था। उल्‍लेखनीय है कि साहनी अपने कार्यकाल के दौरान राज्‍य के अनेक जिलों में कलेक्‍टर और कमिश्‍नर के रूप में पदस्‍थ रहे। उन्‍होंने मंत्रालय में भी अपने दायित्‍वों का निर्वहन किया। शिवराज सिंह चौहान ने सेवानिवृत्ति के बाद उन्‍हें विद्युत नियामक आयोग का अध्‍यक्ष बनाया था। इसके बाद उन्‍हें नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के चेयरमैन का दायित्‍व भी सौंपा गया। साहनी के निधन पर ट्वीट करते हुए सीएम श‍िवराज ने ल‍िखा कि राकेश साहनी जी अत्यंत कुशल, अनुभवी और अत्यंत परिश्रमी प्रशासक थे, जिन्होंने प्रदेश के प्रशासनिक फलक पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है।2006 से 2010 तक वह प्रदेश के मुख्य सचिव रहे। तत्कालीन समसामयिक चुनौतियों से निपटने व प्रदेश के सर्वांगीण विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। राकेश साहनी जी की ऊर्जा क्षेत्र में पूरे देश में पहचान थी। शासन तथा प्रशासन के प्रत्येक आयाम में उनकी गहरी पकड़ एवं अध्ययन था। आज वह हमारे बीच नहीं रहे। राकेश जी का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। परमपिता परमात्मा उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। दिवंगत राकेश साहनी जी की सुपुत्री से मेरी फोन पर चर्चा हुई है। बेटी को ढांढस बंधाया। ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं कि बेटी और परिवार को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

Related Articles

Back to top button