ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

गणपति घाट में थमने का नाम नहीं ले रहे हादसे..! कई वाहनों की आपस में टक्कर से लगी भीषण आग, 2 लोग जिंदा जले

धार। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। घाट पर उतरने वाली लेन पर अत्यधिक ढलान होने के कारण वाहनों के ब्रेक फेल हो रहे है। जिसके कारण वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं। गणपति घाट जो की मौत के घाट के नाम से कुख्यात हो चुका है। एक ओर जहां सैकड़ों लोगों की मौत हुई है, वहीं हजारों लोग हादसों में गंभीर घायल भी हुए हैं।

जानकारी अनुसार आज करीब 8:00 बजे नेशनल हाईवे पर राऊ की ओर से धामनोद जाते वक्त एक कंटेनर वाहन ने अनियंत्रित होकर दूसरी लेन से घाट चल रहे दो वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों वाहनों में आग लग गई। धामनोद टीआई राजकुमार यादव ने बताया कि टक्कर मारने वाले कंटेनर के चालक और परिचालक की वही मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वाहनों की टक्कर होने से वाहनों में आग लग गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद में भेजा गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। व्यक्ति गंभीर घायल हुए है, वही हादसे में एक यात्रियों से भरी एक बस भी फस गई। जिसे ग्रामीणों की सहायता से बस में बैठे यात्रियों को निकाला गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जब आग पर काबू पाया जाएगा तभी नुकसानी का सही आकलन हो पाएगा कि उक्त वाहनों में कितने लोग सवार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button