ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
विदेश

26 साल के लड़के के पेट से निकली Vodka की बोतल, कई दिनों से हो रही थी ये परेशानियां, फिर एक दिन…

काठमांडू : नेपाल में चिकित्सकों ने 26 वर्षीय व्यक्ति की सर्जरी कर उसके पेट से वोदका की बोतल निकाली। पुलिस ने यह जानकारी दी। ‘द हिमालयन टाइम्स’ समाचार पत्र की शुक्रवार की एक खबर के अनुसार रौतहट जिले की गुजारा नगरपालिका में रहने वाले नूरसाद मंसूरी ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके बाद हुई जांच के दौरान वोदका की बोतल मिली।

खबर में कहा गया है कि पांच दिन पहले उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और ढाई घंटे की सर्जरी के बाद उसके पेट से सफलतापूर्वक बोतल निकाल ली गई। एक चिकित्सक ने बताया, “बोतल से उसकी आंत फंस गई थी, जिसके कारण मल का रिसाव और आंतों में सूजन हो रही थी। लेकिन अब वह खतरे से बाहर है। ” पुलिस ने कहा कि हो सकता है कि नूरसाद के दोस्तों ने उसे शराब पिलाई हो और मलाशय के रास्ते उसके पेट में जबरदस्ती बोतल घुसा दी हो।

रिपोर्ट में कहा गया है कि संदेह है कि बोतल मलाशय के रास्ते नूरसाद के पेट में डाली गई। रौतहट पुलिस ने घटना के सिलसिले में शेख समीम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और नूरसाद के कुछ दोस्तों से भी पूछताछ की है। खबर में चंद्रपुर पुलिस कार्यालय के हवाले से कहा गया है, “हमें समीम पर शक है, इसलिए हमने उसे हिरासत में ले रखा है और जांच कर रहे हैं।” रौतहट के पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर बुढा मागर ने कहा, ‘नूरसाद के कुछ अन्य दोस्त फरार हैं और हम उनकी तलाश कर रहे हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button