ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

गांव में हो रही थी अफीम की खेती 48 हजार से अधिक पौधे जब्त

अनूपपुर। जिले के थाना करनपठार क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस को पहले एक व्यक्ति के यहां अफीम की खेती करने की जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने पड़ताल की तो दो और लोग अलग-अलग गांव में अफीम की फसल क्षेत्र ले रहे थे। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 48 हजार 962 छोटे-बड़े अफीम के हरे पौधे जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बारे में करनपठार थाना प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि, ग्राम गोरा टोला के बाहरी क्षेत्र में गांव के ही व्यक्ति इंद्रपाल सिंह के द्वारा खेत में अफीम की अवैध खेती की जा रही है। इस सूचना पर थाना प्रभारी करनपठार द्वारा गांव जाकर मौके का निरीक्षण किया तो अवैध अफीम की खेती करना पाया जिसपर फसल को जब्त कर आरोपित से पूछताछ की गई। पूछताछ पर आरोपित द्वारा अफीम की फसल की खेती करना स्वीकार किया। पुलिस ने ग्रामीणों से भी जानकारी ली तो इंद्रपाल द्वारा अफीम की खेती करना पाया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया।

पहाड़ी की तराई में कर रहे थे खेतीः

पुलिस ने इसके बाद आगे की भी जांच बढ़ाई तो थाना करनपठार के चौकी सरई ग्राम गोरा टोला क्षेत्र में भी अफीम की अवैध खेती किए जाने जानकारी मिली। पुलिस ने क्षेत्र का भ्रमण किया तो गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर पहाड़ी की तराई में स्थानीय रहवासी सम्मल सिंह की कृषि भूमि में अवैध अफीम की फसल करना पाया गया। जिस पर उक्त फसल को विधिवत जब्त किया गया तथा भूस्वामी सम्मल सिंह के खिलाफ बड़ी मात्रा में अफीम की अवैध खेती करना पाया। इसी तरह चौकी सरई के ग्राम चटुआ में भी अफीम की खेती होने की सूचना पर करनपठार पुलिस चिन्हित स्थल पर तस्दीक हेतु पहुंची और ग्रामीण दूब सिंह पिता भान सिंह के द्वारा कृषि भूमि पर अवैध अफीम की फसल करना पाया और अफीम के पौधों से अफीम के डोडे इकट्ठा कर रखे होना भी पाया गया। अफीम की फसल एवं टूटे डोडे को जब्त होने पर आरोपित दूब सिंह को गिरफ्तार किया गया।

16 लाख रुपये आंकी कीमतः

पुलिस ने तीनों प्रकरणों में अफीम, पोस्ता के कुल 48 हजार 962 छोटे- बड़े हरे पौधे व छोटे-बड़े डोडे सहित पौधे जब्त किए गए। बताया गया जब्त शुदा डोडे के पक जाने पर अनुमानित लगभग 16 लाख रुपये मूल्य की अफीम एवं डोडा चूरा प्राप्त किया जा सकता था।

Related Articles

Back to top button