ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

अब बैठक के लिए मंत्रालय नहीं बुलाए जाएंगे अधिकारी वर्चुअल होंगे शामिल

अब बैठक के लिए फील्ड के अधिकारियों को मंत्रालय नहीं बुलाया जाएगा। मंत्रालय से वर्चुअल बैठक आयोजित की जाएगी और वीडियो कांफ्रेंसिंग की लिंक संबंधित अधिकारी को दी जाएगी।

मंत्रालय के आइएएस अधिकारियों में इस तरह का नवाचार तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव मनु श्रीवास्तव ने किया है। वे प्रतिदिन बैठक करते हैं, लेकिन अधिकारियों को मंत्रालय नहीं बुलाया जाता है, अन्य अधिकारी अपने कार्यालय से ही वर्चुअल जुड़ जाते हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस तरह के नवाचार की शुरूआत कैबिनेट की बैठक से पहले ही कर चुके हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान वर्चुअली बैठक का चलन शुरू होने से समय और बजट दोनों की बचत हो रही है।

मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं कि वे बहुत जरूरी हो तो ही फील्ड के स्टाफ को मुख्यालय में बैठक के लिए बुलाएं। अन्यथा आनलाइन बैठक आयोजित की जाए। जिला एवं संभाग स्तर पर अभी भी बैठक के लिए स्टाफ को मुख्यालय बुलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button