ब्रेकिंग
लाड़ली बहना योजना, हर महीने 1900 करोड़ खर्च, MP सरकार को नोटिस, हाई कोर्ट ने 4 हफ्ते में जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट
मध्यप्रदेश

कुंडम से अवैध रूप से लाई गई 81 लीटर शराब कार सहित जब्त तीन गिरफ्तार

 

डिंडौरी । जबलपुर जिले के कुंडम से अवैध रूप से एक कार में डिंडौरी लाई जा रही शराब कोतवाली पुलिस द्वारा गुरुवार की सुबह जब्त की गई है। पुलिस ने तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए सुबह लगभग साढ़े सात बजे अमरपुर रोड बाइपास में स्कूल के पास सेंट्रो कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में 9 पेटी शराब रखी पाई गई। कार में सवार तीनों लोगों से पूछताछ में वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। कार को जब्त कर थाने लाया गया। बताया गया कि कार में 8 पेटी जीनियस विस्की और एक पेटी एमडी रम की पाई गई, जिसका कुल माप 81 लीटर बताया गया है। जब्त की गई शराब की कीमत 50 हजार और कार की कीमत साढ़े चार लाख आंकी गई है। कोतवाली प्रभारी सीके सिरामे के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में एएसआई राकेश यादव, विपिन जोशी, सुधीर पटेल, आरक्षक दीपक उईके शामिल रहे। बताया गया कि दो आरोपित सचिन शर्मा व सुनील कछवाहा जबलपुर निवासी हैं, जबकि डब्बू उर्फ शकील डिंडौरी निवासी है। जिस कार से शराब परिवहन कर लाई जा रही थी वह सचिन शर्मा की बताई गई है। कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

ढाबाा,होटल में थी खपानेे की तैयारीः

गौरतलब है कि कुंडम से अवैध रूप से शराब लाकर डिंडौरी में होटल ढाबों में खपाने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने कार सहित शराब जब्त कर ली। उल्लेख है कि इससे पहले भी जबलपुर के साथ अनूपपुर व शहडोल सहित छत्तीसगढ़ से भी डिंडौरी में अवैध रूप से लाई जा रही शराब को पुलिस ने पकडी है। जिले में अवैध रूप से बाहरी जिलों से शराब लाने का सिलसिला जारी है।

Related Articles

Back to top button