ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

लाल बस में एएसआइ की जेब से मोबाइल चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार चोरी की स्कूटी भी बरामद

भोपाल। राजधानी की जहांगीराबाद थाना पुलिस ने नगरसेवा की लाल बसों में सक्रिय जेबकट गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास एक पुलिस कर्मचारी का चोरी गया मोबाइल फोन और चुराई गई स्कूटी भी बरामद की गई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

जहांगीराबाद थाना प्रभारी शाहबाज खान ने बताया कि आशीष जैन ग्वालियर में एएसआइ के पद पर पदस्थ हैं। 15 मार्च को वह किसी काम से भोपाल आए थे। यहां पर लाल बस में सफर के दौरान लिली टाकीज के पास तीन बदमाशों ने उनकी जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। संदेह के आधार पर उन्‍होंने इनमें से एक युवक को पकड़ लिया था, लेकिन उसके दो साथी मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे। उस वक्‍त पकड़े गए युवक यूसुफ उर्फ नड्डू ने अपने दोनों फरार साथियों के नाम सोहेल उर्फ दिलावर और अरुण बताए थे।

पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सोहेल को गिरफ्तार कर उसके पास से आशीष जैन का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। एमपी नगर स्थित अर्जुन नगर झुग्गी बस्ती में रहने वाले सोहेल से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की स्कूटी भी बरामद की गई है। पुलिस इस मामले में फरार तीसरे बदमाश अरुण की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button