ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

ओंकारेश्वर में अस्थायी पैदल पुल से संगमघाट पहुंचेगे करीब एक लाख श्रद्धालु

खंडवा। ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या और गुड़ी पड़वा पर एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु आने की संभावना है। यहां नर्मदा पर बना नया झूला पुल (ममलेश्वर सेतू) से आवाजाही बंद होने से भीड़ तो पूरा दबाव पुराने पुल पर आ गया है। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए 20 और 21 मार्च को नर्मदा स्नान के लिए भीड़ को बांटने के लिए परपंरागत मार्गों में बदलाव किया है। अमावस्या पर संगम घाट स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को नए रूट प्लान का पालन करना होगा। नए बस स्टैंड से नवीन घाट पर बने अस्थायी पैदल पुल से नर्मदा पार कर संगमघाट पहुंच सकेंगे। वहीं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचने के लिए जेपी चौक के पुराने पुल से श्रद्धालुओं को रोक-रोक कर छोड़ा जाएगा।

ओंकारेश्वर मंदिर भीड़ नियंत्रण करने की नई व्यवस्था

तीर्थनगरी में भूतड़ी अमावस्या और पड़वा पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कलेक्टर अनूप सिंह और पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह द्वारा भीड़ नियंत्रण के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इससे नर्मदा स्नान और ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को दो हिस्सों में बंट जाएंगे। अमावस्या पर सुबह से शाम तक स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए नया बस स्टैंड से नवीन घाट तथा नया पुल होते हुए बर्फानी आश्रम से परिक्रमा मार्ग से संगम घाट तक जाने की व्यवस्था सिंहस्थ की तर्ज पर की है।

वहीं रात्रि के समय स्नान करने आने वालों के लिए मार्ग नया बस स्टैंड से पुराना बस स्टैंड होते हुए जेपी चौक से नागर घाट वाले मार्ग से नवीन घाट नया पुल होते हुए बर्फानी धाम आश्रम से संगम घाट का रास्ता रहेगा। संगमघाट से स्नान कर श्रद्धालु ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए परिक्रमा मार्ग से मंदिर पहुंच सकेंगे। श्रद्धालु अमावस्या से एक दिन पूर्व ही पहुंचने से प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था सोमवार से लागू कर दी जाएगी।

जेपी चौक पर जिग-जेग बेरिकेडिंग गुजरना होगा

श्रीजी ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर जाने वालों को पुराना झूला पुल के लिए जेपी चौक पर रोक कर जिक-जैक से छोड़ा जाएगा। इसके लिए यहां बेरिकेडिंग की गई है। प्रशासन को भूतड़ी अमावस्या पर लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालु तथा नया झूला पुल से आवागमन बंद रहने के कारण यह व्यवस्था लागू करनी पडी है। इसके पूर्व महाशिवरात्रि पर भी इसी तरह जेपी चौक से श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित कर दर्शन व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही नगर सुरक्षा समिति के 50 सदस्य भी पुलिस के साथ तैनात रहेंगे। इन्हे आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है।

अमावस्या पर आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नया रूट प्लान बनाया गया है। इससे पुराने पुल पर भीड़ का दबाव कम होगा साथ ही श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी। बेरिकेडिंग के साथ ही नवगठित नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो की मदद से भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा। वाहनों की पार्किंग के लिए नया बस स्टैंड से हेलीपैड तक जगह चिहिंत की गई है। – बलजीत सिंह बिसेन, थाना प्रभारी मांधाता

देशगांव से 34 घंटों के लिए भारी वाहनों का मार्ग रहेगा डायवर्ट

खंडवा। ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर्व के चलते इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाइवे पर भारी वाहन डायवर्ट मार्ग से गुजरेंगे। भारी वाहनों का मार्ग 34 घंटों के लिए पुलिस ने देशगांव से भारी वाहनों का मार्ग डायवर्ट किया। इससे वाहनों को 100 से अधिक किमी का फेरा लगाना पड़ेगा। ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुचेंगे। इसको देखते हुए इंदौर- इच्छापुर नेशनल हाइवे की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके लिए सोमवार को दोपहर से ट्रैफिक पुलिस कर्मी और देशगांव चौकी के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सूबेदार देवेंद्र परिहार ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे से मंगलवार रात 10 बजे तक खंडवा और बुरहापुर से इंदौर की ओर जाने वाले माल वाहक वाहनो का मार्ग देशगांव से डाइवर्ट किया गया। इस रूट के वाहन देशगांव से खरगोन, कसरावद होते हुए खलघाट नेशनल हाइवे से गुजरेंगे। इसी तरह इंदौर से बुरहानपुर-खंडवा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी माल वाहक वाहन महू-खलघाट होते हुए कसरावद, खरगोन, देशगांव होते हुए बुरहानपुर-खंडवा की ओर जा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button