ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के झूठ को समझ चुकी है जनता: वीडी शर्मा

बैतूल। बैतूल के दौरे पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने महू की घटना को लेकर कमल नाथ के बयान के संदर्भ में पूछे सवाल के जवाब में कहा कि झूठ बोलते हैं वो। जो चौबीस घंटे झूठ बोलते हैं उनको शर्म आनी चाहिए। किस भाषा का उपयोग कर रहे हैं वो ट्वीट में। घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हो रही है, वो जांच ही तय करेगी। उन्होंने कहा कि झूठ बोलना कांग्रेस का चरित्र है लेकिन मध्यप्रदेश की जनता कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के झूठ को अच्छे से समझ चुकी है। इनको जनता ने जवाब दिया है और फिर अच्छे से जवाब देगी।

छिंदवाड़ा जिले में भी परचम लहराएगी भाजपा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 2023 और 24 आने दो सारे भ्रम दूर कर देंगे। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने से पहले छिंदवाड़ा में कमल नाथ के द्वारा दौरे करने के सवाल पर कहा कि वे तो दिन भर वहीं रहते हैं, उन्हें दौरे करने की क्या आवश्यकता पड़ गई। अमित शाह देश के बड़े और ताकतवर नेता हैं। वे छिंदवाड़ा से विजय महासंकल्प का शंखनाद करेंगे। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता उमंग और उत्साह के साथ मैदान में उतर गया है। 2023 और 24 में भाजपा छिंदवाड़ा में भी परचम फहराएगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

बैतूल जिले के प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बडोरा मंडल में बूथ विस्तारक अभियान 2 के अंतर्गत शक्ति केन्द्र के सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि चलो बूथ की ओर संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार की जन हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलवाने के लिए कार्यरत रहें। उन्होंने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने एवं नये कार्यकर्ताओं को गढ़ने में हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बूथ विस्तारक अभियान 2 के अंतर्गत बैतूल जिले के प्रवास के दौरान बडोरा मंडल में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना। बडोरा प्रवास के दौरान उन्होंने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके साथ ही बडोरा मेंं दुर्गा माता के मंदिर में दर्शन भी किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बडोरा मंडल में बूथ क्रमांक -20 के अध्यक्ष जितेन्द्र लोखंडे के निवास पर भोजन भी किया

इलेक्ट्रिक आटो में बैठकर पहुंचे मंदिर

बैतूल के बडोरा में कार्यक्रम स्थल से मंदिर जाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने इलेक्ट्रिक आटो की सवारी की। उनके साथ पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, जिला प्रभारी सुजीत जैन भी आटो में बैठे। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन प्रदूषण नियंत्रण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button