ब्रेकिंग
4,80,976 करोड़ का कर्ज मध्य प्रदेश पर, करोड़ों खर्च कर चमकाए जा रहे , मंत्री-नेता के बंगले दोनों सदनों में पास हुआ, वक्फ संशोधन बिल, सरकार ने पार की अग्निपरीक्षा भोपाल में समर्थन,वक्फ बिल को,मुस्लिम समाज ने पीएम मोदी का जताया आभार सीएम राइज स्कूल का नाम बदला, अब होंगे 'सांदीपनि स्कूल' मप्र के 17 धार्मिक नगरों में मंगलवार से शराबबंदी लागू। मुख्यमंत्री मोहन यादव CM मोहन यादव का जन्मदिन आज; PM मोदी और गृहमंत्री शाह ने दी बधाई 4 लाख 20 हजार करोड़ का बजट पेश, किसी भी नए टैक्स की घोषणा नहीं की। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 15 साल से ज्यादा पुरानी गाडिय़ों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। गाड़ियों पर लगेगा बैन, मोहन सरकार ने द... सांची दूध में मिलावट, सिंथेटिक दूध, डेयरी में बड़ी मात्रा में बन रहा था दिल्ली की नई सीएम होंगी रेखा गुप्ता
मध्यप्रदेश

21 मार्च को बराबर होंगे दिन और रात इस घटना को कहते हैं वसंत संपात

उज्जैन। खगोलीय घटना क्रम में मंगलवार 21 मार्च को दिन और रात बराबर होंगे। 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की ही रात होगी।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ऐसा सूर्य विषुवत रेखा पर लंबवत होने से होगा। उल्‍लेखनीय है कि खगोलविद् इस घटना को वसंत संपात कहते हैं। इसी दिन से ग्रीष्म ऋतु का प्रारंभ होना माना गया है।

जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डा. राजेन्द्र प्रकाश गुप्त ने इस संबंध में अध‍िक जानकारी देते हुए बताया कि 21 मार्च को सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध एवं सायन मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा।

जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डा. राजेन्द्र प्रकाश गुप्त से मिली जानकारी के अनुसार इसी के साथ धीरे-धीरे दिन बड़े और रातें छोटी होने लगेंगी।

जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक के अनुसार यह क्रम 21 जून तक जारी रहेगा। उन्‍होंने बताया कि इस खगोलीय घटन को जीवाजी वेधशाला में शंकु यंत्र और नाड़ी वलय यंत्र के माध्यम से देखा जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button