ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

मध्य भारत का पहला राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान बन सकता है खुशीलाल आयुर्वेद कालेज

भोपाल । राजधानी का पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कालेज मध्य भारत का पहला केंद्रीय आयुर्वेद संस्थान बन सकता है। आयुष संचालनालय ने इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। केंद्रीय आयुष मंत्रालय के अधिकारियों ने ही प्रस्ताव मांगा था। केंद्रीय संस्थान बनने के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के मरीजों को लाभ होगा। कालेज से संबद्ध अस्पताल में कम से कम पांच सौ बिस्तर हो जाएंगे। डाक्टरों की संख्या बढ़ेगी। बीएएमएस और एमडी-एमएस की सीटें भी बढ़ जाएंगी।

देश में अभी अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान दिल्ली, जयपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, गुजरात के जामनगर में इंस्टीट्यूट आफ नेशनल इंपोर्टेंस है। गोवा में भी राष्ट्रीय संस्थान है। हरियाणा में भी बनाया जा रहा है। खुशीलाल कालेज को स्वीकृति मिलती है तो यह देश का छठां राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान होगा।

खुशीलाल आयुर्वेद कालेज से संबद्ध अस्पताल में अभी 150 बिस्तर हैं। राष्ट्रीय संस्थान बनने पर कम से कम पांच सौ बिस्तर होंगे। अलग-अलग स्पेशियलिटी के अनुसार सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। शोध को बढ़ावा मिलेगा। आयुर्वेदिक औषधियां यहां पर बड़ी मात्रा में तैयार होंगी। हर्बल गार्डन बनाया जाएगा, जहां से औषधियां तैयार करने के लिए कच्ची सामग्री मिल सकेगी।

इनका कहना है

खशीलाल आयुर्वेद कालेज में लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। देश का पहला पंचकर्म सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल शुरू किया गया है। अब इसे राष्ट्रीय संस्थान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में केंद्रीय आयुष मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है। यह स्वीकृत हुआ तो मध्य भारत के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी।

राम किशोर कांवरे, आयुष मंत्री।

Related Articles

Back to top button