ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

पति ने किया था धारदार हथियार से प्रहार बुजुर्ग महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

भोपाल। सूखीसेवनिया इलाके में घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी 60 वर्षीय पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर मंगलवार रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपित पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

सूखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार ग्राम पिपलिया जाहिर पीर निवासी गीता बाई पति भगवान सिंह (60) गृहणी थी। उसका पति रोजाना शराब पीकर उससे झगड़ा करता था। गत 19 मार्च को भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान पति भगवान सिंह ने धारदार हथियार से हमला कर गीता बाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे बेटे ने अपनी घायल मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूर्व में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपित के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ा दी है। पोस्टमार्टम के बाद बुजुर्ग महिला का शव स्वजनों को शव सौंप दिया गया है।

आरोपित तीन दिन बाद भी फरार

पत्नी की हत्या के बाद आरोपित भगवान सिंह को पुलिस तीन दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वह पत्‍नी पर हमला करने के बाद सीहोर की तरफ भाग गया था। वह खेती-किसानी करता है, उसके पास ज्यादा रुपये भी नहीं है। टीआइ बीएस सेंगर ने बताया कि आरोपित की तलाश में दो टीमें जुटी हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई है।

Related Articles

Back to top button