ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

पिछले विधानसभा चुनाव में मोदी आए थे तो भी छिंदवाड़ा में फर्क नहीं पड़ा था शाह से भी नहीं पड़ने वाला : कमल नाथ

भोपाल। सत्‍ताधारी भाजपा इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में सेंध लगाने की पूरी कोशिश में है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 25 मार्च को होने जा रहे छिंदवाड़ा दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि कमल नाथ आश्‍वस्‍त हैं कि शाह के दौरे से विधानसभा चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी छिंदवाड़ा आए थे। उसके बाद भी कांग्रेस ने छिंदवाड़ा क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटें जीती थीं। अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। कमल नाथ बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान मुंगावली से भाजपा से तीन बार विधायक रहे राव देशराज यादव के पुत्र यादवेंद्र यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ली। अभी वह जिला पंचायत सदस्य हैं। यादवेंद्र यादव ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने के बाद पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। उन्हें विभिन्न तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है। वहां भाजपा के नेता कई तरह के अवैध कार्यों में लिप्त हैं। इस कारण अब भाजपा में रहने का कोई मतलब नहीं है।

Related Articles

Back to top button