ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

इंडियन नेवी में पदस्थ भिड के जवान की हार्ट अटैक से मौत

गोहद/छीमका। गोहद की ग्राम पंचायत चंदहारा निवासी 32 वर्षीय संतोष बघेल का निधन हो गया। वह इंडियन नेवी गुजरात के पोरबंदर में पदस्थ थे। हार्ट अटैक के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार को सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव चंदहारा में अंत्येष्टि की गई। उनके डेढ़ साल के बेटे पृथ्वीराज ने उन्हें मुखाग्नि दी।

जानकारी के अनुसार संतोष बघेल गुजरात के पोरबंदर में नौसेना में लीडिंग लोजिस्टर पद पर पदस्थ थे। पांच मार्च को वे अपने गांव में परिवार सहित आए थे। 16 मार्च को पोरबंदर गुजरात के लिए गए थे। तीन वर्ष पहले ही ग्वालियर निवासी आरती से उनका विवाह हुआ था। परिवार सहित पोरबंदर में देश की सेवा के लिए रह रहे थे। उनकी मां सुधा बघेल और पिता रामअवतार, दोनों भाई भोलाराम सतीश बघेल को जब इस बात की खबर लगी तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस अवसर पर अजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, गोहद विधायक मेवाराम जाटव सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button