ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

पेपर आउट करने वाले केंद्राध्यक्ष सहित तीन पर्यवेक्षक भेजे जेल

मुरैनापरीक्षा सेंटर से 10वीं के विज्ञान विषय का पेपर आउट करने वाले केंद्राध्यक्ष व तीन पर्यवेक्षकों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में धाराएं बढ़ाईं, जिसके बाद पहले जमानत देकर छोड़े गए पांच आरोपितों में से चार को गिरफ्तार कर जौरा कोर्ट में पेश किया गया था। मामले में आरोपित सहायक केंद्राध्यक्ष फरार।

गौरतलब है, कि सोमवार को 10वीं के विज्ञान विषय का पेपर था, जो जौरा के सेंट्रल अकादमिक हायर सेकंडरी स्कूल से आउट हो गया था।परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष प्रताप सिंह नरवरिया, सहायक केंद्राध्यक्ष भूपेंद्र यादव के अलावा तीन पर्यवेक्षक राकेश रावत, पवन शर्मा एवं गोपालकृष्ण पाराशर को पेपर आउट करने का दोषी पाया गया। पर्यवेक्षक राकेश रावत के वाट्सअप से यह पेपर लीक हुआ था।इस मामले में केंद्राध्यक्ष प्रताप सिंह नरवरिया, सहायक केंद्राध्यक्ष भूपेंद्र यादव, पर्यवेक्षक राकेश रावत, पवन शर्मा व गोपालकृष्ण पाराशर के खिलाफ जौरा थाने में परीक्षा अधिनियम की धाराओं में सोमवार को ही केस दर्ज किया गया था। सोमवार को ही थाने से इन आरोपितों को जमानत पर छोड़ दिया गया था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने विभागीय कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपितों को निलंबित भी कर दिया। इसी बीच पुलिस ने अपनी जांच में आइपीसी की धारा 409 के अलावा आइटी एक्ट की 72/74 एवं 120-बी का इजाफा कर दिया। गैर जमानती धाराएं बढ़ने के बाद पुलिस ने बुधवार को केंद्राध्यक्ष प्रताप सिंह नरवरिया, पर्यवेक्षक राकेश रावत, पवन शर्मा व गोपालकृष्ण पाराशर को गिरफ्तार कर जौरा कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने चारों को जेल भेज दिया है। सहायक केंद्राध्यक्ष भूपेंद्र यादव फरार है, बताया गया है कि वह गिरफ्तारी व जेल के डर से भोपाल भाग गया है। आरोपितों के वकील ने कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन भी किया, जिस पर कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई की तारीख दी है।

Related Articles

Back to top button