ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को आएंगे भोपाल, उत्कृष्ट पंचायतों को करेंगे पुरस्कृत

भोपाल। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अवसर पर यहां पहली बार आयोजित कार्यक्रम को संबोधित और पंचायत के प्रतिनिधियों से बात करेंगे।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं देशभर से चुनी गईं पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य सरकार ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है।

यह कार्यक्रम राजधानी के जंबूरी मैदान पर आयोजित किया जा सकता है और इसमें प्रदेशभर से पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अंतिम रूप देने का निर्णय लेंगे।
बता दें कि प्रधानमंत्री एक अप्रैल को भी भोपाल आ रहे हैं। यहां कुशाभाऊ ठाकरे हाल में रक्षा मंत्रालय की एक बैठक होगी, जिसमें वे शामिल होंगे। बैठक को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 31 मार्च को भोपाल पहुंच जाएंगे। बैठक में तीनों सेना प्रमुख शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button