ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित आरक्षक अनिरुद्ध राठौर गिरफ्तार खुद थाने में हुआ पेश

इंदौर। महिला पुलिस ने नीमच के जीरन थाने में पदस्थ आरक्षक अनिरुद्ध राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। उल्‍लेखनीय है कि इस आरक्षक की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपित खुद ही महिला थाने में पेश हो गया।

शादीशुद महिला ने लिखवाई थी रिपोर्ट

टीआइ ज्योति शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया‍ कि आरक्षक अनिरुद्ध राठौर के खिलाफ इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र निवासी शादीशुदा महिला ने रिपोर्ट लिखवाई थी।

महिला को जम्‍मू-कश्‍मीर ले गया था आरोपित

टीआइ ज्योति शर्मा ने बताया कि आरोपित आरक्षक महिला को जम्मू-कश्मीर ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध पोस्टर लगवाए और छापे मारे। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने उसे निलंबित भी कर दिया था। हाईकोर्ट से जमानत निरस्त होने के बाद गुरुवार को वह स्वयं पेश हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।

Related Articles

Back to top button