कृषि छात्रों के व्यक्तित्व विकास एवं करियर पर सेमिनार विशेषज्ञ दे रहे सलाह

बिलासपुर। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद में शुक्रवार को करियर डेवलपमेंट सेंटर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान एवं राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के वित्तीय सहयोग से “कृषि छात्रों के व्यक्तित्व विकास एवेंकॅरियर के अवसर” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।
सेमीनार का उद्घाटन राजेश कुमार चंदेले, भारतीय वन सेवा, मुख्य वन संरक्षक, बिलासपुर वृत्त, बिलासपुर के मुख्य आतिथ्य में शुरुआत हुई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं अध्यक्ष करियर डेवलपमेंट सेंटर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं श्री श्रीराम मीणा, संयुक्त संचालक रेशम, रेशम विभाग, बिलासपुर उपस्थित रहेंगे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डां. आरकेएस तिवारी, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय बिलासपुर करेंगे। विषय विशेषज्ञों में मुख्य रूप से पूजा कुमार सीएसपी सिटी कोतवाली, बिलासपुर साकेत रंजन मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे,अनिकेत झा शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक सरकंडा ब्रांच,राकेश शर्मा हेड प्राइवेट लेबल मुंबई, डा. रूपसिंह मैत्री डायरेक्टर एग्रीमलाय एग्रीकोचिंग नई दिल्ली,अभिषेक सिंह राजपूत संचालक एजुकेशनल अलायंस एग्रीकल्चर कोचिंग इंस्टिट्यूट भिलाई, सुशील कुमार मिश्रा क्रीड़ा अधिकारी जिला खेल परिसर एवं डॉ. गीत शर्मा वैज्ञानिक (एग्रोनॉमी) कृषि महाविद्यालय बिलासपुर द्वारा व्याख्यान में शामिल हैं।
नोकरी के लिए चुनोती
विषय विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति के मुताबिक सरकारी नोकरी के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। सरकारी नोकरी चुनोती के बराबर है। लेकिन छात्रों द्वारा आत्मनिर्भर यानी खुद का बिजनेस शुरू कर सकते है। इससे भी भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है।

