ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

व्यापार में घाटे से परेशान महिला कारोबारी ने लगाई फांसी

भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना इलाके में गुरुवार शाम एक महिला कारोबारी ने अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने व्यापार में घाटा होने का जिक्र किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिपलानी थाना पुलिस के मुताबिक 31 वर्षीय स्वाति पुत्री हेमसिंह दांगी, बालाजी नगर में परिवार के साथ रहती थी। गुरुवार शाम करीब पौने पांच बजे स्वाति ने घर में फांसी लगा ली। छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। उसमें व्यापार में घाटा होने पर इस तरह का कदम उठाने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में लिखा था कि मेरी कंपनी कर्ज में डूब गई है। मेरे जीने का अब कोई मतलब नहीं है। मेरी वजह से मेरी फैमिली भी सरवाइब नहीं कर पा रही। अपनी फैमिली को मैं परेशान नहीं देखना चाहती। कोई जवाब नहीं दे पा रही हूं। मेरा बिजनेस सक्सेस नहीं हुआ। मॉय गॉड! मेरी फैमिली का ध्यान रखना। मैंने कोई गलती की हो तो माफ करना..।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि स्वाति ने कर्ज लेकर लांबाखेड़ा में एलईडी बल्ब की एक फैक्ट्री खोली थी, लेकिन उसमें घाटा होने के कारण वह निराश हो गई थी।

Related Articles

Back to top button